फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 student in mathura became ill after consuming albendazole

पेट के कीड़े मारने की दवा खाकर बिगड़ी 15 बच्चों की हालत

Thu, 10 Aug 2017 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 10 Aug 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
15 student in mathura became ill after consuming albendazole
बीमार छात्र - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के एक स्कूल में गुरुवार को बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा ‌(एल्‍बेंडाजोल) खिलाई गई। इस दौरान दवा खाकर 15 बच्चे बीमार हो गए। इसमें से सात को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन


बताया गया है कि मथुरा के सुभाष इंटर कालेज में सुबह स्कूल शुरू होने के बाद करीब 8.15 बजे बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई गई। यह दवा खाते ही स्कूल में 15 बच्चों की तबियत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी के साथ ही सिर चकराने की शिकायत भी हुई। स्कूल प्रशासन के अनुसार कुछ बच्चे बेहोशी की हालत में भी आ गए। 
विज्ञापन


यह देखते ही स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सात बच्चों की तबियत अधिक बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कालेज के प्रिंसिपल उदयवीर सिंह ने बताया कि बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद जब उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया तो एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मामले में डाक्टरों का कहना है कि आमतौर खाली पेट दवा खाने से कुछ बच्चों की उल्टी आदि हो जाती है। फिलहाल सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया है। खतरे की कोई बात नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed