फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 girl student

विरोध दरकिनार, अतिक्रमण ध्वस्त

Tue, 15 Sep 2015 02:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 15 Sep 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
15 girl student
कई दिन की खामोशी के बाद नगर निगम का जेसीबी सोमवार को दौड़ा। अतिसंवेदनशील क्षेत्र मंटोला और बिजलीघर इलाके में कई अवैध निर्माण ढहा दिए। इनमें मदीना तिराहे के पास नाले पर अवैध रूप से बनी पांच दुकानें भी शामिल हैं। मंगलवार को साईं की तकिया चौराहा से छीपीटोला तक अभियान चलेगा।
विज्ञापन

शमसाबाद में दंगे के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को 13 सितंबर तक टाल दिया था। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट रेखा एस चौहान, सीओ छत्ता बीएस त्यागी और नगर निगम के सहायक अभियंता एसपी वार्ष्णेय के नेतृत्व में अभियान की शुरूआत हुई। नगर निगम के कर्मचारी करीब डेढ़ बजे दो जेसीबी लेकर मदीना तिराहे पर पहुंच गए। ये देख वहां हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने मदीना तिराहे के पास नाले पर अवैध रूप से बनी दुकानों को तोड़ने की कोशिश की तो लोगों ने विरोध किया। कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लोगों का कहना था कि नगर निगम उनसे किराया लेता है, फिर दुकानें अवैध कैसे हैं। हालात को भांपते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर निगम के अमीन और संपत्ति विभाग के अफसरों को बुलाने का समय दिया और अभियान को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन की ओर चलाना शुरू कर दिया। तब तक अतिरिक्त पुलिस फोर्स और पीएसी के जवान भी आ गए। बाद में रक्षा संपदा विभाग की मदद से यहां करीब पांच ढाबे और अन्य खोखों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम फिर से मदीना तिराहे पर पहुंच गई। नगर निगम के अमीन और संपत्ति विभाग के अधिकारियों ने नापजोख कर स्पष्ट कर दिया कि नाले पर बनी दुकानें अवैध हैं। इसके बाद वहां बनी पांच दुकानों को ध्वस्त कर दिया। दो दुकानों को कानूनी विवाद के चलते छोड़ दिया गया है। इस दौरान बिजलीघर का बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने विकलांग को बेरहमी से पीटा
आगरा। आगरा फोर्ट पर एक विकलांग का छोटा सा खोखा रखा था। अभियान के दौरान पुलिस ने उससे हटाने को कहा। उसने कहा कि परिवार के अन्य सदस्यों के आने पर वह इसे हटा लेगा। इस पर पुलिसकर्मियों से उसकी बहस हो गई। पुलिसवालों ने उसे बुरी तरह पीटा। मदीना तिराहे पर भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी तो लाठी एक राहगीर महिला को लग गई। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। दहशत में आई महिला वहां पड़ी बिलबिलाती रही लेकिन पुलिसवालों को रहम नहीं आया। बाद में सीओ छत्ता बीएस त्यागी ने उसे इलाज के लिए भिजवाया।

भीड़ में जेब काट रहे युवक को धुना
आगरा। जामा मस्जिद पर टीम इंतजामिया कमेटी बात कर रही थी कि तभी एक जेबकतरा भीड़ में घुस गया। जेब काटने की कोशिश में वह लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।


जामा मस्जिद का किया निरीक्षण
आगरा। सिटी मजिस्ट्रेट ने जामा मस्जिद और आसपास के क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। मस्जिद के बाहर बनी दुकानों के संबंध में उन्होंने इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारी असलम कुरैशी से बात की। कहा कि जो दुकानें सड़क पर बनी हैं, उन्हें अंदर कर लें। ताकि सड़क भी साफ हो जाए और मस्जिद की खूबसूरती बरकरार रहे। इंतजामिया कमेटी ने दुकानों को अंदर करने का भरोसा दिलाया। उधर, बल्केश्वर में भी नगर निगम की ओर से लगे निशानों के आधार पर तोड़फोड़ की जा रही है। लोगों ने अपने निर्माण स्वयं ही ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। एसपी वार्ष्णेय ने बताया कि बल्केश्वर में बुधवार को अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed