फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 august

जिलेभर में शान से फहराया तिरंगा

Sun, 16 Aug 2020 06:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
15 august
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट पर ध्वजारोहण करते जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिलेभर में 74वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। कोरोना के चलते इस बार रौनक कम रही। स्कूल और कॉलेजों में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कमी खली। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने निर्धारित गाइड लाइन के तहत ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

ध्वजारोहण के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि हमें तमाम बलिदानों और संघर्षों के बाद स्वतंत्रता मिली है। स्वतंत्रता को बनाए रखने और देश को प्रगति के पथ पर बढ़ाने के लिए सभी को योगदान करना होगा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा के साथ करना होगा तभी देश प्रगति करेगा और देश को आजाद कराने वाले बलिदानियों का सपना साकार होगा। इस दौरान विचार गोष्ठी भी हुई।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी बी राम ने कहा कि सभी लोग विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कार्यों को अंजाम दें। मानव जीवन दुर्लभ है, इसका सदुपयोग लोगों की मदद करने में करें। उप जिलाधिकारी सदर रजनीकांत ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक प्रगति के साथ-साथ तमाम चुनौतियां हमारे सामने आईं, हम सबने उन चुनौतियों का एकजुट रहकर मुकाबला किया। कोरोना काल में भी जनपद वासियों ने एकजुटता का परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में वरिष्ठ कोषाधिकारी श्याम लाल जयसवाल, सत्य प्रकाश द्विवेदी, राम प्रकाश शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी अलका मिश्रा आदि ने विचार रखे। संचालन वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। डिप्टी कलेक्टर रामसकल मौर्य, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्रहमान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सनिल द्विवेदी, प्रशासनिक अधिकारी हरेंद्र सिंह, मुनीम सिंह, सौरभ पांडेय, नाजिर रोहित दुबे, वीरेश पाठक, अवनीश दुबे, कालीचरन, सुमन शुक्ला, आमना खातून, कंचन वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
सभी कार्यालयों पर फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जिलाविद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, बीएसए कार्यालय पर बीएसए विजय प्रताप सिंह, नगर पालिका कार्यालय पर चेयरमैन मनोरमा देवी, जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. आरके सागर, सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. एके पांडेय, जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष संध्या यादव ने ध्वजारोहण किया।
दो किसानों को दिए प्रशस्तिपत्र
कृषि विज्ञान केंद्र पर डॉ. सुशील कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक ने ध्वजारोहण किया। यहां शासन के निर्देश पर मिथलेश कुमारी ग्राम बड़ेपुर, पोस्ट मानपुरहरी, विकास खंड बेवर, मैनपुरी को और रामअवतार, ग्राम भदौरा, पोस्ट रूई सिनौरा, विकास खंड सुल्तानगंज, मैनपुरी को प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।

पुलवामा शहीद को पत्नी ने दी श्रद्धांजलि
बरनाहल। स्वतंत्रता दिवस पर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए रामवकील को पत्नी गीता देवी ने उनके स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ परिजनों, ग्रामीणों और क्षेत्रीय युवाओं ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी। आनंद दिवाकर, शिवकुमार, विक्रम सिंह, संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed