फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   आरएसएस के स्वयंसेवक पढ़ेंगे राष्ट्र धर्म का पाठ

आरएसएस के स्वयंसेवक पढ़ेंगे राष्ट्र धर्म का पाठ

Sun, 12 May 2019 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस के स्वयंसेवक पढ़ेंगे राष्ट्र धर्म का पाठ
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में आरएसएस के स्वयंसेवक राष्ट्र और धर्म का पाठ पढ़ने जा रहे हैं। 27 मई से वृंदावन में आरएसएस का शिक्षा वर्ग आयोजित होगा। इसमें ब्रजप्रांत के करीब 800 स्वयंसेवक जुटेंगे। इसमें स्वयंसेवकों को शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण के साथ संघ से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए राष्ट्र और धर्म के प्रति दायित्व का भी बोध कराया जाएगा। आयोजन परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में होगा। इसकी तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसी के अंतर्गत रविवार को हवन पूजन किया गया।
विज्ञापन
स्वयंसेवक संघ 27 मई से 20 दिवसीय शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का आयोजन वृंदावन में करने जा रहा है। ब्रज प्रांत के 12 जनपदों से करीब 800 स्वयंसेवक इसमें शामिल होंगे। ये स्वयंसेवक वह होंगे जो प्रमुख शिक्षक या इससे ऊपर का दायित्व संघ में संभाल रहे हैं। पिछले साल ब्रजप्रांत में 3 संघ शिक्षा वर्ग किए गए थे। इस बार सिर्फ एक शिक्षा वर्ग वृंदावन में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
27 मई से 17 जून तक आयोजित होने वाले इस वर्ग में संघ के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान स्वयंसेवकों को शारीरिक और बौद्धिक प्रशिक्षण के साथ राष्ट्र और धर्म के प्रति दायित्व का भी बोध कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक डा. हरीश, सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर, सह प्रांत शारीरिक प्रमुख महावीर, निदेशक केशव धाम ललित कुमार, विभाग प्रचारक आर्येंद्र सहित संघ चालक शिशुपाल सिंह, सह संघ चालक दासबिहारी अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, छैलबिहारी, जिला प्रचारक मनोज, श्यामप्रकाश पांडेय, पद्मनाभ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन जनपदों से आएंगे स्वयंसेवक मथुरा, आगरा, एटा, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, अलीगढ़, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, कासगंज, बदायूं। वृंदावन में लगेगा घोष शिविर संघ के शिक्षा वर्ग के साथ ही वृंदावन में घोष वर्ग का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें ब्रजप्रांत से करीब 300 स्वयंसेवक शामिल होंगे। यह आयोजन केशवधाम स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed