{"_id":"5ccee612bdec220717714e08","slug":"141557063186-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली मिस्त्री से मारपीट कर लूटी नकदी और मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली मिस्त्री से मारपीट कर लूटी नकदी और मोबाइल
विज्ञापन
लूट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बेवर। काम करके घर वापस लौट रहे बिजली मिस्त्री के साथ नामजद लोगों ने मारपीट करते हुए नकदी और मोबाइल लूट लिया। मारपीट में घायल युवक का पुलिस ने मेडिकल कराया। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के गांव जोगा निवासी राघवेंद्र सिंह बिजली फिटिंग आदि का काम करता है।
तीन मई को वह पड़ोसी गांव महमूदिया में आयोजित एक शादी समारोह में बिजली का काम करने के लिए गए थे। शाम करीब आठ बजे वह अपने ई-रिक्शा से वापस घर लौट रहा था। तभी गांव के पास बंबा पर पहुंचते ही पहले से घात लगाकर बैठे गांव निवासी अनुज कुमार, संदीप कुमार, चंदन ठाकुर निवासी रसूलाबाद, कन्हैया ठाकुर निवासी महमूदिया ने ई-रिक्शा को रुकवा लिया।
आरोपियों ने राघवेंद्र को रिक्शा से बाहर खींचने के बाद लाठी डंडा से मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान युवक लहूलुहान हो गया। इस दौरान नामजद लोगों ने उसका मोबाइल और 900 रुपये भी लूट लिए। ई-रिक्शा में भी तोड़फोड़ कर दी। जानकारी होने के बाद पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। पीड़ित के भाई संजीव की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।