{"_id":"5b5a04534f1c1b49778b4880","slug":"141532626003-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
बिलराम की सभासद और पुत्र को लाठी डंडों से पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। जिसमें एक पक्ष से चार और दूसरी तरफ से एक युवक घायल हो गया। सभी घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से एक युवक को चिकित्सकों ने गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया।
थाना बागवाला क्षेत्र के गांव नगला ढक निवासी मुन्नालाल और गांव के ही सुभाष के बच्चों के बीच शाम को विवाद हो गया था। जिसे उस समय गांव के लोगों ने शांत कर दिया। इसके बाद सुबह पुराने विवाद की चिंगारी फिर से सुलग गई और दोनों तरफ से गाली गलौच होने लगी। धीरे-धीरे मामला तूल पकड़ गया और दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। जिसकी चपेट में आकर मुन्नालाल की तरफ से उसकी पत्नी सुखदेवी, बेटी रश्मि, राकेश पुत्र मानसिंह और उसका बेटा अंकित जबकि दूसरी तरफ संजू उर्फ संजय घायल हो गया। घायलों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंचे घायलों में से संजू को चिकित्सकों ने गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। वहीं मामले की शिकायत दोनों तरफ से पुलिस को दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।