फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दो ट्रांसफार्मर फुंकने से गहराया बिजली संकट

दो ट्रांसफार्मर फुंकने से गहराया बिजली संकट

Thu, 19 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
दो ट्रांसफार्मर फुंकने से गहराया बिजली संकट
कासगंज। उमस भरे मौसम में बिजली ने भी लोगों की समस्याएं बढ़ा दीं। दो स्थानों पर ट्रांसफार्मर फुंक गए। वहीं कई स्थानों पर फेस ब्रेक की समस्या होने से दिन के समय बिजली संकट रहा। इससे लोगों के सामने पेयजल किल्लत हो गई।
विज्ञापन

बिजली विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में बिजली संकट पैदा हो रहा है। उपकरणों का उचित रखरखाव न होने से शहर में बुधवार रात बिलराम गेट और गली संतोषी माता मंदिर क्षेत्र के ट्रांसफार्मर फुंक गए। इससे क्षेत्र से जुड़ी दो दर्जन से अधिक बस्तियों में बिजली संकट गहरा गया। विभाग गुरुवार को दोपहर के बाद ट्राली ट्रांसफार्मर रखवा सका। तहसीलरोड पर रखे ट्रांसफार्मर से रात 1 बजे एक फेस ब्रेक हो गया। इससे आधा दर्जन बस्तियों में बिजली संकट पैदा हो गया। अन्य दो फेसों में से एक में लो और दूसरे में हाई वोल्टेज की समस्या पैदा हो गई इससे बिजली संकट गहरा गया। दोपहर तीन बजे फेस ठीक हो सका। इन बस्तियों में पेयजल संकट हो गया। पालिका की आपूर्ति न मिलने से लोग परेशान हो गए। दूरदराज से पेयजल व्यवस्था करनी पड़ी। प्रभु पार्क क्षेत्र में दिन के समय बिजली संकट रहा। क्षेत्र में दिन में कई बार कई-कई घंटे की बिजली कटौती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed