{"_id":"5b47931a4f1c1b84468b6203","slug":"141531417370-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से पुजारी समेत दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से पुजारी समेत दो की मौत, एक घायल
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड (मथुरा)। गोवर्धन-डीग मार्ग के गांव गाठौंली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार मंदिर के पुजारी और एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक घायल हो गया। यह सभी पलवल के गांव कुनैना से गोवर्धन और वृंदावन दर्शन को आए थे। गोवर्धन पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया है।
मथुरा के गोविंद नगर की चामुंडा कालोनी निवासी पवन (40) पुत्र शिवशंकर पलवल के गांव कुनैना के मंदिर में पुजारी थे। पुजारी गांव के प्रमोद (25) पुत्र अमीचंद और बंटी (32) पुत्र रामदत्त बुधवार को गोवर्धन-वृंदावन दर्शन को आए। दर्शन के बाद डीग जाते समय थाना गोवर्धन के गांव गाठौंली के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। कार सवार पुजारी और प्रमोद की मौत हो गई, जबकि कार सवार बंटी घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस से पहले ही वाहन को चालक भगा ले गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को कोसीकलां अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक संसार सिंह राठी ने बताया कि कार सवार पुजारी और एक युवक की मौत हुई है, जबकि तीसरा युवक घायल हुआ है। कार को पुजारी ही चला रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।