फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   800 सोलर लाइटों से जगमगाएंगे ओडीएफ गांव

800 सोलर लाइटों से जगमगाएंगे ओडीएफ गांव

Sat, 30 Jun 2018 11:35 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
800 सोलर लाइटों से जगमगाएंगे ओडीएफ गांव
solar street lights
एटा। जिले के ओडीएफ घोषित हो चुके गांवों में सोलर लाइट लगवाई जाएंगी। यह कार्य पावर ग्रिड कारर्पोशन ऑफ इंडिया लि. की ओर से किया जाएगा। इसके लिए मारहरा, शीतलपुर, सकीट क्षेत्र का चयन किया गया है। यह जानकारी जिलाधिकारी अमित किशोर द्वारा दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार को वह पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। साथ ही उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि स्मृति वन एक व्यक्ति, एक वृक्ष योजना के तहत कम से कम एक पौधा जरुर रोपित करे। उन्होंने बताया कि ब्लाक शीतलपुर में पांच हेक्टेअर क्षेत्र में स्थापित स्मृति वन में 5,500 पौधे लगाए जाएंगे। जिलाधिकारी अमित किशोर ने इस दिशा में पहल करते हुए साढ़े सात हजार रुपए का चेक डीएफओ को दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गंगा हरीतिमा योजना के तहत मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना एवं एक व्यक्ति, एक वृक्ष योजना के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की है। इस दौरान डीएफओ एनआर सिंह ने बताया कि एक पौधा रोपित करने का मूल्य 150 रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी, कर्मचारी स्वेच्छा से आयरन ट्री गार्ड की सुरक्षा के साथ स्मृति वन के अलावा अन्य स्थलों पर भी पर पौधारोपण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed