{"_id":"5b03004d4f1c1be4408b6b40","slug":"141526923341-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्राकृतिक कृत्य के बाद मासूम की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्राकृतिक कृत्य के बाद मासूम की हत्या
Updated Mon, 21 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
अप्राकृतिक कृत्य के बाद मासूम की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। आठ साल के मासूम बालक के साथ अप्राकृतिक कृत्य कर उसकी हत्या कर दी गई। घटना को छुपाने के लिए आरोपी ने बालक के शव को गमछे से पेड़ पर लटका दिया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं दूसरे की पुलिस तलाश कर रही है।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव निवासी आठ वर्षीय मासूम रविवार शाम घर के पास खेल रहा था। तभी देवेंद्र पुत्र श्यामलाल उसे दुकान से कोल्डड्रिंक दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। कोल्डड्रिंक दिलाने के बाद आरोपी उसे अपने साथ खेत पर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। मासूम द्वारा चीखपुकार करने पर आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और घटना को छुपाने के लिए उसके शव को गमछे से शीशम के पेड़ पर खेत में ही लटका दिया। देर शाम तक मासूम के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। इस दौरान मासूम का शव सोमवार तड़के तीन बजे खेत पर एक पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ की। इस दौरान मासूम को देवेंद्र द्वारा साथ ले जाने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस हिरासत में आए आरोपी ने बताया कि घटना को अंजाम दिलाने में मुन्ना का सहयोग था। पुलिस मुन्ना की तलाश कर रही है। मामले की रिपोर्ट मृतक मासूम के पिता ने थाना निधौलीकलां में दर्ज कराई है।
बहन के घर रहता है आरोपी
एटा। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मासूम के पिता ने बताया कि आरोपी देवेंद्र मूलरूप से पिलुआ क्षेत्र के ककरावली का रहने वाला है। वह काफी समय से अपनी बहन के पास रह रहा है। उन्होंने बताया कि तीस वर्षीय आरोपी युवक की शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
दम घुटने से हुई मासूम की मौत
एटा। पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने बताया कि मासूम की मौत दम घुटने से हुई है। चिकित्सक ने बालक का मुंह बंद होने से उसकी मौत होने की बात कही है।