{"_id":"5afaf49f4f1c1bd6408b58ca","slug":"141526396063-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने लगाई वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने लगाई वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा
Updated Wed, 16 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
कृष्णा
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। अमावस्या पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ रही। शनिवार को सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के पट खुलने के साथ ही मंदिर परिसर ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने ठाकुरजी के श्री चरणों में सुख शांति की कामना की।
इधर मंदिर में उमड़ी भीड़ के चलते पुलिस की व्यवस्था चरमरा गई। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के साथ ही तीर्थ नगरी के ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर, राधा रमण मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर, इस्कान और प्रेम मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
वहीं, अमावस्या के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान कर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा दी। सुबह होते ही श्रद्धालु यमुना स्नान के लिए घरों से निकल आए। श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान किया और इसके बाद वृंदावन की परिक्रमा दी। परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और ठाकुर बांकेबिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।