फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सुहाग नगर सेक्टर चार की बदलेगी सूरत, डेढ़ करोड़ मंजूर

सुहाग नगर सेक्टर चार की बदलेगी सूरत, डेढ़ करोड़ मंजूर

Sun, 08 Apr 2018 11:43 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
सुहाग नगर सेक्टर चार की बदलेगी सूरत, डेढ़ करोड़  मंजूर
फिरोजाबाद। वर्षों बाद आवास विकास कालोनी सुहाग नगर सेक्टर चार की सूरत जल्द ही बदली नजर आएगी। सुहागनगर कालोनी के विकास के लिए आवास विकास परिषद को एक करोड़ 58 लाख का बजट मुख्यालय से प्राप्त हो गया है। आवास विकास परिषद ने सेक्टर चार को विकसित किया, लेकिन कालोनी में आज तक सड़क, नाली, खड़ंजा व सीवरेज व्यवस्था का इंतजाम नहीं हो सका।
विज्ञापन


कालोनी के बाशिंदे वर्षों से कच्ची गलियों में जलभराव, गंदगी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। कालोनी में साफ-सफाई का भी कोई इंतजाम नहीं है। कालोनी के लोगों ने कई बार आंदोलन किया। आवास विकास अफसरों का घेराव कर नारेबाजी की। जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से भी अफसरों द्वारा लापरवाही बरतने की शिकायत की। डीएम ने जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध न कराने पर एक्सईएन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


डीएम की सख्ती के बाद आवास विकास परिषद द्वारा कालोनी में विकास कार्य कराने का प्रस्ताव डीएम के माध्यम से मंडलायुक्त को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। मंडलायुक्त की स्वीकृति मिलने के साथ ही विभाग को मुख्यालय से एक करोड़ 58 लाख का बजट भी प्राप्त हो गया है। मुख्यालय से बजट प्राप्त होने ही आवास विकास परिषद ने कार्य प्रारंभ कराने को टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्येंद्र यादव का कहना है कि सुहागनगर सेक्टर चार में आठ साल से रहे हैं, लेकिन यहां आजतक नाली, खड़ंजा व सड़क नहीं बन सकी। चारों ओर गंदगी व जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
सत्यवीर का कहना है आवास विकास की लापरवाही के चलते सालों से कच्ची नालियां तक चोक पड़ी हैं। पार्क पूरी तरह उजड़े हुए हैं। सुविधाएं उपलब्ध कराने को विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया।

अनीश ओझा का कहना है कि पूरी कालोनी में गंदगी व जलभराव की गंभीर समस्या है। जब तक सीवर लाइन चालू नहीं होगी, तब तक क्षेत्र में जलभराव की समस्या दूर नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed