{"_id":"5ac654bd4f1c1bf4618b5929","slug":"141522947261-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलेसर पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलेसर पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
जलेसर पुलिस ने पकड़ा 25 हजार का इनामी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जलेसर पुलिस ने तीन माह से फरार लूट के आरोपी को तमंचा, कारतूस एवं लूटी अंगूठी के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस लाइन के सभागार में एसएसपी अखिलेश चौरसिया एवं एएसपी संजय कुमार ने बताया कि सूचना पर लूटपाट करने के आरोपी दलवीर पुत्र रुकमपाल निवासी विधिपुर थाना हाथरस को एटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस और लूट की एक अंगूठी बरामद की। आरोपी ने पूछताछ में तीन माह पूर्व जलेसर क्षेत्र में दंपती से लूट करने की बात कबूल की। एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर है। उसके खिलाफ जिले के साथ ही अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद आदि जिलों में 17 मामले दर्ज है। इनमें अधिकांश मामले लूट और डकैती के हैं।