फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बड़ी बहन से किया प्यार छोटी से रचाई शादी

बड़ी बहन से किया प्यार छोटी से रचाई शादी

Fri, 16 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
बड़ी बहन से किया प्यार छोटी से रचाई शादी
up police - फोटो : अमर उजाला
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक युवक ने बड़ी बहन से प्यार किया। एक बच्ची पैदा हुई। छोटी बहन से शादी कर ली। उसने पत्नी को मायके भेजने से मना किया तो जीजा साले में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर थाना पुलिस जीजा साले को थाने ले आई।
विज्ञापन


जिले एटा के थाना नयागांव के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 10 वर्ष पूर्व बेवर के एक युवक के साथ हुई थी। युवक मंदबुद्धि था। युवती औरबिछवां क्षेत्र केे एक गांव के रहने वाले मौसेरे देवर के बीच संबंध हो गए। युवक उसको अपने घर ले आया। उससे एक पुत्री हुई। युवती के दो पुत्र पहले से थे। युवक ने सभी को अपने पास रख लिया।
विज्ञापन


युवती ने अपनी छोटी बहन के साथ शादी का प्रस्ताव रख दिया। सात मार्च को युवक ने उसके साथ शादी कर ली। उसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया। गुरुवार की शाम लड़की की मां, पिता, भाई विदा कराने आए तो युवक ने छोटी बहन को भेजने से मना कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद युवक और उसके साले में जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले गई। हालांकि किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed