{"_id":"5a8adae04f1c1b1d368bb3b5","slug":"141519049440-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की नाप जोख करने पहुंचे लेखपाल को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की नाप जोख करने पहुंचे लेखपाल को पीटा
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मगोर्रा के गांव बेरुका में लेखपाल को बंधक बनाकर जमकर मारपीट की गई। आरोप शाहपुर-चेनपुर के प्रधान और उसके पुत्र पर लगा है। प्रधान के बंधन से मुक्त होकर थाने पहुंचे लेखपाल ने आपबीती सुनाई। लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने को दबिश दी है
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मगोर्रा के गांव शाहपुर-चेनपुर के लेखपाल चंद्रपाल सिंह राजस्व टीम के साथ 17 फरवरी को माप-जोख के लिए पहुंचे। यहां से टीम माप-जोख करने के बाद चली गई, पर लेखपाल हस्ताक्षर कराने के लिए प्रधान के घर पहुंचे। बताया जाता है प्रधान और उसके पुत्र ने बंधक बनाकर मारपीट कर डाली। बमुश्किल प्रधान और उसके पुत्र की पकड़ से निकलकर लेखपाल थाना मगोर्रा पहुंचा।
बंधक बनाकर मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा आरोप शाहपुर-चेनपुर के प्रधान देशराज सिंह और उसके पुत्र अंकित उर्फ चिंटू पर लगाया। मगोर्रा पुलिस ने शाहपुर-चेनपुर के प्रधान और उसके पुत्र को पकड़ने को दबिश दी, पर हाथ नहीं लगे। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद तत्काल आरोपियों की गिरफ्तार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन