फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   एक बार फिर शुरू होगी टीबी के मरीजों की तलाश

एक बार फिर शुरू होगी टीबी के मरीजों की तलाश

Sun, 18 Feb 2018 07:58 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
एक बार फिर शुरू होगी टीबी के मरीजों की  तलाश
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। जिले में एक बार फिर टीबी के मरीजों की तलाश शुरू होने जा रही है। 24 फरवरी से इसके लिए जनपद भर में अभियान छेड़ा जाएगा। इसमें घर-घर जाकर करीब पौने तीन लाख लोगों को जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


टीबी की बीमारी को लेकर मथुरा अतिसंवेदनशील जनपदों में शामिल है। यहां करीब 15 हजार मरीज प्रति वर्ष सामने आ रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए पिछले माह 2.63 लाख लोगों तक पहुंचते हुए टीबी के मरीजों की खोज की गई थी। इसमें 83 मरीज नए सामने आए, लेकिन अभियान खत्म होने के बाद करीब 250 मरीज और जांच के बाद टीबी के निकल कर आए हैं।
विज्ञापन


अब इस अभियान को राज्य सरकार ने और आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत 24 फरवरी से 10 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। इसमेें चयनित क्षेत्रों में करीब पौने तीन लाख लोगों तक पहुंचकर स्वास्थ्यकर्मी टीबी की जांच के लिए प्रेरित करेंगे। इस दौरान टीबी के लक्षण से लोगों को बीमारी की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सह क्षय रोग अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि अभियान 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। इसके लिए क्षेत्रों का चयन कर लिया गया है। इसमें सभी कस्बा भी शामिल किए गए हैं। मलिन बस्ती और मुस्लिम आबादी पर ज्यादा फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed