फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   भारत माता का जयघोष, वंदेमातरम् से गूंजा वातावरण

भारत माता का जयघोष, वंदेमातरम् से गूंजा वातावरण

Sun, 18 Feb 2018 10:55 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
भारत माता का जयघोष, वंदेमातरम् से गूंजा वातावरण
मैनपुरी। जिले के क्रिश्चियन मैदान में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का जयघोष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग पांच हजार कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे और वंदेमातरम् लगाना शुरू किए तो पूरा मैदान देशभक्ति के माहौल में रंग गया।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्ण गणवेश में सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया तो पूरा मैदान एक ही रंग में रंगा दिखाई दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने शारीरिक अभ्यास किया। काफी देर तक अभ्यास करने के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने संघ की प्रार्थना का भी पाठ किया। राष्ट्रीय सेवा भारती संघ के संगठन मंत्री राकेश जैन ने कहा कि यह राजनीतिक क्षेत्र होने के बाद भी काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में भाग लिया है, यह एक बड़ी बात है। इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने संघ के नियम, कानून और लक्ष्य के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं संघ पदाधिकारियों ने मुस्लिम समाज के सौ लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने का दावा किया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज ने की। वहीं विभाग संघ चालक वीरेंद्र सिंह, जिला संघ चालक रामनरेश, जिला कार्यवाह विमल कुमार, मुख्य शिक्षक सचिंद्र सिंह, सह जिला कार्यवाह अवधेश कुमार, हिंदू हेल्प लाइन के जिलाध्यक्ष सुशीलकांत उपाध्याय आदि मौजूद रहे। वहीं व्यवस्थाओं में जिला संपर्क प्रमुख कौशल यादव, जिला प्रचार प्रमुख राजेश, दुर्गेश भदौरिया, सुनील चौहान, परविंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed