फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   प्रवेशपत्र न मिलने पर छात्रों ने स्टेशन रोड पर लगाया जाम

प्रवेशपत्र न मिलने पर छात्रों ने स्टेशन रोड पर लगाया जाम

Sat, 03 Feb 2018 11:47 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
प्रवेशपत्र न मिलने पर छात्रों ने स्टेशन रोड पर लगाया  जाम
यूपी बोर्ड
शिकोहाबाद। वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही। चेतावनी दी तीन फरवरी को वेतन न मिलने पर पांच से भूख हड़ताल की जाएगी। उधर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रवेशपत्र न मिलने से आक्रोशित छात्र सड़क पर आ गए और स्टेशन रोड जाम कर नारेबाजी की।
विज्ञापन


पाली इंटर कालेज के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने कालेज में नियुक्त प्राधिकृत नियंत्रक को हटाए जाने तथा विगत दो माह का बकाया वेतन शीघ्र दिलाने की मांग की। चेतावनी दी अगर तीन फरवरी शाम तक वेतन न मिला तो पांच फरवरी से धरना प्रदर्शन को भूखहड़ताल में परिवर्तित कर दिया जाएगा। आवश्यकता पड़ी तो जिले के सभी स्कूलों को बंद कराया जाएगा। वक्ताओं में देवेंद्र कुमार शर्मा, चंद्रसेन यादव, रामकेश यादव, शर्मा गुट के जिलाध्यक्ष उमेश यादव, मनोज कुमार, प्रमोद बिंद, डॉ. राघवेंद्र सिंह, सोनम पालीवाल, अनुपम पालीवाल, प्रभाकर शर्मा, राकेश कुमार पालीवाल, शशांक भट्ट, पंकज पालीवाल, ब्रजगोपाल पालीवाल आदि अध्यापक एवं समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं शिक्षकों के धरना प्रदर्शन के चलते हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को प्रवेशपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। इससे गुस्साए छात्रों ने स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। इससे वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कुमार और धरने पर बैठे शिक्षकों से वार्ता की। प्रधानाचार्य ने पुलिस की मौजूदगी में हाईस्कूल के छात्रों को प्रवेशपत्र वितरित कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed