{"_id":"5a65f0ed4f1c1b6d268b5d3c","slug":"141516630253-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में शुरू हो गया 40 दिवसीय ‘होली महोत्सव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में शुरू हो गया 40 दिवसीय ‘होली महोत्सव’
Updated Mon, 22 Jan 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। वसंत पंचमी पर समूचा ब्रज वसंती रंग में डूबा रहा। मंदिरों और जगह-जगह होली का डांढ़ा गाढ़ा गया और ठाकुर जी को होली खिलाई गई। मंदिरों में ठाकुर जी को अबीर गुलाल लगाया और इसके बाद श्रद्धालुओं संग होली खेली। मंदिरों में वसंती बंगले सजाए और ठाकुर जी को वसंती वस्त्र पहनाए गए।
वसंत पंचमी पर सोमवार सुबह से घरों और मंदिरों में सफाई की गई और पीले फूलों से मंदिरों को सजाया गया। वसंती बंगले सजाए और ठाकुर जी को पीले वस्त्र पहनाए गए। दोपहर को होली का डांढ़ा गाढ़ा गया। इस दौरान ठाकु र प्रिया-प्रियतम को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुरुआत कराई। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। मंदिरों में जगह-जगह ठाकुरजी को अबीर गुलाल लगाया और श्रद्धालुओं संग होली खेली।
ब्रज के प्रमुख मंदिर द्वारिकाधीश मंदिर में द्वारिकाधीश भगवान को अबीर गुलाल लगाकर 40 दिन होली महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर में होली खेली। इस मौके पर मंदिर में पीले फूलों और पीले कपड़े से विशेष सजावट की गई। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर में रोजाना राजभोग आरती के समय सुबह 10 से 11 बजे तक होली के रसिया का गायन होगा और होली होगी।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर वसंत पंचमी पर केशव देव मंदिर में पीले फूल व पीले कपड़े से वसंती सजावट की गई। इसमें वसंती बंगला सजाया गया। ठाकुर के शवदेव ने पीले वस्त्रों में श्रद्धालुओं को दर्शन दिए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की ओर से खीर प्रसाद बांटा। मल्लपुरा स्थित केशवदेव मंदिर में वसंत पंचमी पर पीले फूलों का बंगला सजाया और छप्पन भोग लगाए। देर शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया।