फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   हवन के साथ होगा एटा महोत्सव का आगाज

हवन के साथ होगा एटा महोत्सव का आगाज

Thu, 18 Jan 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
हवन के साथ होगा एटा महोत्सव का आगाज
कैलाश खेर, मालिनी अवस्थी करेंगे मनोरंजन - फोटो : अमर उजाला
एटा। जिले में आज से शुरू होने जा रहे एटा महोत्सव का आगाज हवन के साथ होगा। सैनिक पड़ाव में एक माह तक आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अमला जुट गया है। आज शाम मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव की तैयारियों को गुरुवार को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी (एटा महोत्सव) को लेकर प्रशासन जोर-शोर से जुटा है। गुरुवार सुबह छह बजे से डीएम अमित किशोर ने प्रदर्शनी स्थल पर डेरा डाल दिया। इस दौरान उन्होंने पांडाल और प्रदर्शनी में लग रहे स्टॉल्स का जायजा लिया और कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रदर्शनी को भव्य बनाने के लिए वृहद पांडाल के साथ-साथ सड़कों को इंटरलॉक कराया गया है।
विज्ञापन



तीन प्रवेश द्वारों से टोकन के माध्यम से लोग प्रवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदर्शनी में बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दोपहर बाद प्रदर्शनी पहुंचे एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने प्रदर्शनी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। प्रदर्शनी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस दौरान अधिकारी अपने-अपने स्टॉल्स की तैयारियों का जायजा लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
चौराहों के साथ प्रमुख इमारतें होंगी जगमग
एटा महोत्सव के दौरान शहर के चौराहों और प्रमुख इमारतों को जगमग किया जाएगा। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के घंटाघर, कैलाश मंदिर के साथ प्रमुख स्थानों को सजाया जाएगा। चौराहों को भी सजाने का काम चल रहा है। इसके साथ ही जीटी रोड के डिवाइडर और विद्युत पोलों को रंग रोगन करने का काम चल रहा है। डीएम ने बताया कि विद्युत विभाग के माध्यम से शहर के तारों को बेरीकेड कराया जा रहा है।
--------------
संयोजक के साथ लगाए प्रभारी अधिकारी
महोत्सव के कार्यक्रमों में संयोजकों के साथ प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की गई है। हर अधिकारी के साथ संयोजक कार्यक्रम को भव्य रूप प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed