फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गांव को ओडीएफ करने पर डीएम कराएंगे डिनर

गांव को ओडीएफ करने पर डीएम कराएंगे डिनर

Thu, 11 Jan 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गांव को ओडीएफ करने पर डीएम कराएंगे डिनर
ड्रोन कैमरों से होगी प्रदर्शनी की निगरानी - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए लगी टीम को जागरूक करने और उत्साहित करने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ने नया अभियान शुरू किया है। गांव को 25 जनवरी तक खुले में शौच मुक्त करने वाले प्रधान, स्वच्छाग्रही, डाटा एंट्री आपरेटर, खंड प्रेरक और ग्राम पंचायत सचिव को डीएम के साथ डिनर करने का मौका मिलेगा।
जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए जिला प्रशासन तमाम कवायदें कर रहा है। नए-नए अभियानों ने अभियान में लगे कर्मचारियों को जागरूक और प्रोत्साहित करने की कोशिश की जा रही है। अब डिनर विद डीएम की योजना के जरिये भी जिला पंचायतराज विभाग की बड़ी टीम को जागरूक करने की तैयारी है। डीएम अमित किशोर ने निर्देश जारी किए हैं कि 11 से 25 जनवरी तक चलने वाले अभियान के बाद गांव को ओडीएफ करने वाले प्रधान, पंचायत सचिव, खंड प्रेरक, स्वच्छाग्रही, डाटा एंट्री आपरेटर को डिनर के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह डिनर समारोह 26 जनवरी को आयोजित होगा। डिनर के लिए गांव को ओडीएफ करने वाले प्रधान और स्वच्छाग्रही, चैंपियन को, 100 फीसद एमआईएस फीडिंग और 80 फीसद फोटो अपलोडिंग पर डाटा एंट्री आपरेटर और खंड प्रेरक, कम से कम दो ग्राम पंचायतों को ओडीएफ करने पर पंचायत सचिव को शामिल किया जाएगा। डीएम ने बताया कि पहले से ओडीएफ घोषित गांवों को अभियान में शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी से अभियान में जुटने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्स एप से होगी अभियान की निगरानी
जिले में ओडीएफ को लेकर 26 जनवरी तक श्रमदान से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसमें जिला पंचायत राज विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को प्रतिदिन एक ग्राम पंचायत का निरीक्षण करके प्रगति के दो फोटो व्हाट्स एप ग्रुप परिवर्तन एटा या स्वच्छ एटा आदर्श एटा पर पोस्ट करना होगा। इसमें प्रयास करने वाले तीन श्रेष्ठ सदस्यों को प्रदर्शनी में होने वाले ओडीएफ नाइट कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed