फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सीएम ने महापौर नूतन को दिया स्वच्छता का संदेश

सीएम ने महापौर नूतन को दिया स्वच्छता का संदेश

Thu, 14 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीएम ने महापौर नूतन को दिया स्वच्छता का संदेश
नूतन राठौर - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। प्रदेश में नवनिर्वाचित महापौर और पालिका अध्यक्षों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आयोजित विशेष कार्यशाला में स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यशाला में समस्त नगर आयुक्त व अधिशासी अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित महापौर, पार्षद, पालिका अध्यक्ष व सभासदों का मंगलवार को पूरे प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन भी महापौर व पालिकाध्यक्षों के लिए शासन द्वारा विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। महापौर नूतन राठौर व नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद कार्यशाला में भाग लेने के लिए लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने विशेष कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने समस्त महापौर व पालिकाध्यक्षों को स्वच्छता का संदेश देते हुए शहरी क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था पर सबसे अधिक जोर देने को कहा। उन्होंने अमृत योजना के तहत हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने, फुटपाथ पर बैठकर सामान बेचने वालों के लिए पुनर्वास का इंतजाम करने के निर्देश दिए। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed