{"_id":"5a282e5b4f1c1bb34a8b47ea","slug":"141512582747-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पाठशाला में सिखाए गए खेती के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पाठशाला में सिखाए गए खेती के गुर
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कृषि विभाग की ओर से प्रथम चरण में लगभग 80 गांवों में एक साथ किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस दौरान उन्नत खेती के साथ-साथ सरकारी सुविधाओं के बारे में भी बताया गया।
जिला कृषि अधिकारी गगनदीप सिंह ने बताया कि सरकार ने सभी किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इसी के तहत किसानों को खेती करने के तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में जिले के 80 गांवों का चयन किया गया है। इस दौरान गांव में पाठशाला लगाकर किसानों को हर दिन अलग-अलग जानकारी दी जाएगी। बुधवार को किसान पाठशाला में सरकार के द्वारा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
सरकार किसानों के लिए अनुदान, ऑनलाइन मंडी के माध्यम से अपनी फसल को बेचना जैसी कई योजनाएं चला रही हैं। इनके माध्यम से किसान काफी अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। इस मौके पर डीडीओ यूबी सिंह गौतम भी मौजूद रहे।