फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जन-धन योजना के खातों ने गरीबों की राह की आसान

जन-धन योजना के खातों ने गरीबों की राह की आसान

Tue, 29 Aug 2017 12:22 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
जन-धन योजना के खातों ने गरीबों की राह की आसान
pm modi
फिरोजाबाद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन साल पहले शुरू की गई जन-धन योजना ने गरीबों की राह को आसान किया। बैंकों के जटिल नियमों के कारण हजारों उपभोक्ता परेशान हैं। बैंकों खातों से धन निकासी, जमा करने, खाते संचालन करने में उनके सामने तमाम समस्याएं आ रही हैं। बैंक अफसर भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे।
विज्ञापन


28 अगस्त 2014 को पीएम के आदेश पर सभी बैंकों में जन-धन योजना के तहत जीरो बैलेंस के खाते खुलवाए गए। जनधन योजना में खाते खुलवाने को बैंकों में काफी भीड़ उमड़ी। बैंकों पर भी कामकाज का दबाव बढ़ा। उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने पर केंद्र सरकार द्वारा जगह-जगह बैंकों के माध्यम से ग्राहक सेवा केंद्र खुलवाए गए।
विज्ञापन


नंबर माह में नोटबंदी के दौरान इन खातों का जमकर दुरुपयोग किया। बैंक अधिकारी, कर्मचारियों के साथ सेवायोजकों ने जबरन इन खातों में लाखों रुपया जमा करा दिया। इससे गरीबों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इधर छह माह तक खातों में ट्रांजेक्शन न करने पर हजारों खाते बंद हो गए। वहीं इन खातों से धन निकासी व जमा करने में बैंक स्टाफ द्वारा परेशान किए जाने से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक राजीव सिंह गौतम ने बताया कि जनधन योजना में एक लाख से अधिक खातों का संचालन हो रहा है। इन खातों में 50 हजार जमा व 10 हजार तक निकासी की जा सकती है। छह माह तक लेन-देन न करने पर खाता बंद करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed