फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आयकर सेवा केंद्रों पर जमा होगी डाक

आयकर सेवा केंद्रों पर जमा होगी डाक

Thu, 27 Jul 2017 01:27 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:27 PM IST
विज्ञापन
आयकर सेवा केंद्रों पर जमा होगी डाक
आयकर विभाग
आगरा। आयकर सेवा केंद्रों पर केवल रिटर्न और पैन आवेदन ही नहीं, बल्कि आयकर विभाग की डाक भी जमा की जाएगी। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अभय तायल के आगरा आने पर नेशनल चेंबर के उद्यमियों ने जब बैठक में उनके सामने यह मुद्दा उठाया तो उन्होंने तुरंत निर्देश दिए कि आस्क (आयकर सेवा केंद्रों) का प्रयोग डाक जमा करने के लिए भी होगा।
विज्ञापन


फतेहाबाद रोड स्थित होटल फोर प्वाइंटस शेरेटन में हुई बैठक में चेंबर अध्यक्ष नरिंदर सिंह और आयकर प्रकोष्ठ चेयरमैन अनिल वर्मा ने प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने धारा 154 के तहत दिए गए प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने गाजियाबाद में असेसमेंट के केस की आगरा में सुनवाई की मांग उठाई। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त अभय तायल ने उद्यमियों को भरोसा दिलाया कि उनके स्तर पर कई मांगों पर कार्रवाई की जाएगी, जबकि कानपुर और लखनऊ में केस की सुनवाई के मामले को वह बोर्ड को पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताज ट्रिपेजियम जोन का टारगेट न बढ़ाएं
उद्यमियों ने कहा कि ताज ट्रिपेजियम जोन होने के कारण उद्योगों के विस्तार और नई यूनिट लगाने पर प्रतिबंध है। आयकर विभाग हर साल आयकर का लक्ष्य बढ़ाता जा रहा है, जबकि शहर में औद्योगिक उत्पादन की दर स्थिर है। ताज ट्रिपेजियम जोन होने के कारण आगरा का वसूली टारगेट बढ़ाया न जाए।

बैठक में आयकर विभाग से प्रधान आयकर आयुक्त दुर्गा चरन दास, आयकर आयुक्त अपील राजर्षि द्विवेदी, डा. शिखा, एडीशनल कमिश्नर सुबीर चटर्जी, सहायक आयुक्त डा. कविता मीना, मेघा गर्ग, योगेंद्र मिश्रा, डा. संगीता यादव, आयकर अधिकारी डा. एसके अरेला, डीके सिंह, आरसी दीक्षित तथा नेशनल चैंबर से राजीव अग्रवाल, अनूप गोयल, मुरारीलाल गोयल, केके पालीवाल, एसपी फरसैया, पीके वार्ष्णेंय, अमरनाथ कौशल, सोहन लाल जैन, अनुराग सिन्हा, राजकिशोर खंडेलवाल, रजनीकांत वर्मा, आलोक फरसैया, राहुल जैन, अमरीश कुलश्रेष्ठ, अतुल मित्तल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed