{"_id":"596f97f84f1c1b02748b46b9","slug":"141500485624-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावली में ओडीएफ टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावली में ओडीएफ टीम को ग्रामीणों ने दौड़ाया
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते पुलिस अधिकारी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
जसराना (फिरोजाबाद)। जसराना के गांव मिलावली में बुधवार को शौचालयों में भरे हुए कबाड़, उपले एवं बालू के साथ अन्य सामानों को खाली कराने पहुंची ओडीएफ टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। टीम ने थाना जसराना में तहरीर दी है।
ब्लाक एका की ग्राम पंचायत मिलावली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 366 शौचालयों का निर्माण कराया गया है। सरकारी रुपये से बने शौचालय का प्रयोग ग्रामीणों ने शौच करने के बजाय अन्य कार्यों में करना शुरू कर दिया। किसी ने उपले तो किसी ने कबाड़ भर दिया है। किसी ने बालू तो किसी ने बाथरूम बना लिया है।
वहीं अधिकांश ने शौचालयों में जानवरों के लिए भूसा भर दिया है। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में शौचालयों की जांच कराने का निर्देश दिया। 17 जुलाई को ओडीएफ टीम में शामिल राजेश कुमार, बॉबी यादव, अनिल कुमार, बलबीर सिंह, दिनेश कुमार गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
जहां गांव में उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया लेकिन ग्रामीणों पर इस बात का कोई असर नहीं हुआ। टीम ने अवैध रूप से घिरे हुए शौचालयों को खाली कराने के लिए ग्रामीणों पर दबाव बनाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। सख्ती दिखाने पर ग्रामीणों ने टीम को ही दौड़ा लिया। किसी तरह से अपने आप को बचाती टीम थाने पहुंची और तहरीर दी।
शौचालय को गलत तरीके से प्रयोग में लाने के बाद भी ओडीएफ की टीम के साथ अभद्रता करने के मामले में शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को एकत्रित कर उनको शौचालय के प्रयोग से होने वाले फायदे के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान ओडीएफ टीम के सदस्यों ने कहा कि शौचालय का प्रयोग न करने एवं उसका प्रयोग गलत तरीके से करने पर राशन रोकने के साथ ही अभियोग दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी के समझाने पर ग्रामीण शौचालय को खाली करने को राजी हो गए।