फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 students of Ballooni Classes made their mark in JEE Advanced.

Agra News: बलूनी क्लासेज के 14 छात्रों ने जेईई एडवांस्ड में लहराया परचम

Wed, 03 Jun 2026 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
14 students of Ballooni Classes made their mark in JEE Advanced.
02 एडीवीटी फोटो आगरा (बलूनी क्लासेस)
आगरा। बलूनी क्लासेज के 14 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है। संस्थान ने अपनी पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए इस बार भी शानदार प्रदर्शन किया है। यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की गई थी। चयनित छात्रों में अंश ने 1023वीं रैंक प्राप्त की। प्रज्ज्वल चौरसिया ने 1507वीं रैंक, अथर्व कुमार पांडे ने 2109वीं रैंक प्राप्त की। पृथ्वी सिंह ने 2208वीं रैंक और आयुष पाण्डेय ने 4385वीं रैंक हासिल की। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय संस्थान के सटीक मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के प्रोत्साहन को भी महत्वपूर्ण बताया। बलूनी क्लासेज के निदेशक डॉ. नवीन बलूनी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने बताया कि अर्पित सिंह ने 7063, तुषार कश्यप 8960, शिवम कुमार तिवारी 18230, देविक कुमार ने 18601वीं रैंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर संस्थान के एकेडमिक हेड डॉ. ललितेश यादव और डॉ. संजय बंसल के अलावा अमित श्रीवास्तव, अवनीश शर्मा, डीके ठाकुर, सत्यम पटेल, पंकज उपाध्याय, ललित कुमार और प्रवीण पाण्डेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

02 एडीवीटी फोटो आगरा (बलूनी क्लासेस)

02 एडीवीटी फोटो आगरा (बलूनी क्लासेस)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed