फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   14 lakh rupees cheated in name of job

UP: नाैकरी के नाम पर ठगी...फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर ठगे 14 लाख रुपये, 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Sun, 09 Nov 2025 09:45 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 09 Nov 2025 09:45 AM IST
सार

दो युवकों को नाैकरी लगवाने का झांसा देकर 14 लाख रुपये ठग लिए। फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। मामले में 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
14 lakh rupees cheated in name of job
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के गांव शक्करपुर, रुपबास के गांव के एक व्यक्ति से उसके दो बेटों को नौकरी दिलाने के नाम पर 14 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित राम अवतार की तहरीर पर आगरा के किरावली थाने में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह कांट्रैक्ट सप्लाई का काम करता है। उनके दो बेटों गोविंद और सूरज ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर ली है। आरोप है कि फरवरी 2020 में उसकी मुलाकात गांव रायभा, अछनेरा निवासी दयानंद से हुई। बातचीत के दौरान उसने अछनेरा के गांव मंगूर्रा निवासी बृजराज से मुलाकात कराई और कहा कि ये सचिवालय दिल्ली में उच्च पद पर तैनात हैं। दोनों बेटों की सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


दयानंद ने पीड़ित को विश्वास में लेकर 14 लाख रुपये प्रमोद और प्रमोद की पत्नी निवासी ग्राम फतेहपुर थाना रानीपुर, सुरेंद्र श्रीवास्तव एवं उसकी पत्नी मां को दिए। इन लोगों ने फर्जी नियुक्तिपत्र उत्तर प्रदेश मेट्रो कारपोरेशन का थमा दिया। पीड़ित लखनऊ गया तो वहां पर नियुक्ति नहीं हुई। लौटकर शिकायत करने पर बताया कि कुछ परेशानी के कारण नौकरी नहीं लग पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में एफसीआई का नियुक्तिपत्र दे दिया यह भी फर्जी था। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दयानंद, बृजराज, बृजराज का भाई फौजी, प्रमोद, प्रमोद की पत्नी, आलोक श्रीवास्तव,चिरूआराम, प्रमोद की मां, सुरेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र की पत्नी समेत 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed