{"_id":"6945bf90e738c86ab804a539","slug":"1364-lakh-duped-by-luring-10-profit-in-12-hours-agra-news-c-364-1-ag11019-122558-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 12 घंटे में 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर ठगे 13.64 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 12 घंटे में 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर ठगे 13.64 लाख
Sat, 20 Dec 2025 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
आगरा। शाहगंज के बिहारीपुर निवासी युवक से टेलीग्राम एप पर साइबर अपराधी ने बातों में फंसाया। अपनी वेबसाइट पर निवेश करने पर 12 घंटे में 10 प्रतिशत मुनाफे का लालच दिया। पहले छोटे निवेश पर मुनाफा देकर भरोसा जीता। इसके बाद कई बार में 13.64 लाख रुपये खातों में जमा करा लिए। रकम निकालने के प्रयास पर जब आरोपियों ने और 9 लाख रुपये जमा कराने की शर्त रखी तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़ित शुभम प्रकाश कुलश्रेष्ठ ने पुलिस को बताया कि 2 अक्तूबर को टेलीग्राम पर नितेश कुमार नामक व्यक्ति से संपर्क हुआ। उसने खुद को एक ऑनलाइन एडवरटाइजमेंट कंपनी क्लिक डीलर ऑनलाइन प्लेटफार्म डाॅट काॅम से जुड़ा होने की जानकारी दी। आरोपी ने वेबसाइट पर निवेश करने पर तीस हजार रुपये सुबह जमा करने पर शाम तक में 33 हजार होने का लालच दिया। पहले निवेश पर लाभ की रकम खाते में आ गई। इसके बाद कई बार में 13.64 लाख रुपये जमा कराए। हर बार रकम निकालने का प्रयास करने पर बहाने बनाकर और रकम जमा करा लेते। 15 अक्तूबर को आरोपियों से रकम निकालने का दबाव बनाया तो आरोपियों ने 9.35 लाख रुपये और जमा करने पर रकम निकलने की बात कही। इससे उन्हें ठगी का शक हुआ। उन्होंने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि नितेश कुमार और उसके साथी लगातार रकम जमा कराने के लिए कॉल कर रहे हैं। एडीसीपी सिटी आदित्य कुमार ने बताया कि बैंक खातों, ट्रांजेक्शन डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।