फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   हर विधानसभा की गिनती 14 टेबिलों पर होगी

हर विधानसभा की गिनती 14 टेबिलों पर होगी

Sun, 05 May 2019 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
हर विधानसभा की गिनती 14 टेबिलों पर होगी
यूपी विधानसभा - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। लोकसभा चुनाव की मतगणना 310 कार्मिक करेंगे। हर विधानसभा में गणना के लिए 14 टेबिल लगेंगीं। एक टेबिल एआरओ, एक टेबिल पोस्टल बैलेट की गणना के लिए लगाई जाएंगी। हर टेबिल पर एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात रहेगा। मतगणना टेबिल पर तैनात माइक्रो आब्जर्वर मतगणना की शुद्धता के लिए उत्तरदायी होगा। निर्धारित प्रारूप पर चक्रवार अपनी रिपोर्ट प्रेक्षक को देगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कलक्ट्रेट सभागार में मतगणना के आरओ, एआरओ के प्रशिक्षण में कहा मतगणना प्रक्रिया के दौरान वैरीकेडिंग के अंदर कोई भी अभिकर्ता नहीं जा सकेगा। सभी को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मतों की गोपनीयता रखनी होगी। सेवा मतदाताओं के इलेक्ट्रानिक रूप से प्रेषित डाक मतपत्रों की गणना आरओ टेबिल पर होगी। आचार्य टीईपी सेंटर धीरेंद्र कुमार यादव ने मतगणना के संबंध में जानकारी दी। एसपी अजय शंकर राय, सीडीओ कपिल सिंह, एडीएम बीराम, पीडी एससी मिश्र, एसडीएम सदर रजनीकांत, भोगांव फूल चंद्र आर्य, किशनी जे रीभा, करहल अनूप कुमार, कोषाधिकारी श्याम लाल जायसवाल, अधिशाषी अभियंता जल निगम ओमवीर दीक्षित, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अरविंद कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed