{"_id":"5cc5d118bdec22070b271e03","slug":"131556467992-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में सूर्य देव के तेवर हुए और तीखे, पारा पहुंचा 45 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में सूर्य देव के तेवर हुए और तीखे, पारा पहुंचा 45 पर
विज्ञापन
पारा चढ़ने से बढ़ी गरमी, पाइप से पानी पीता पक्षी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। सूर्य देव के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। गर्मी के कारण आमजन की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। पारे में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी और हुई, पारा 45 पर पहुंच गया।
फरह के मकदूम केंद्रीय बकरी अनुसंधान के डाक्टर रामाचंद्रन ने बताया कि रविवार के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और 45 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 रहा।
गर्मी के चलते तन-बदन झुलस उठा। पारा बढ़ने से हीट स्ट्रोक का खतरा भी दस्तक देने लगा है। रविवार को दिन में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पर पहुंचा तो लोगों को व्याकुलता और बढ़ गई। दुपहिया वाहनों पर चलने वालों के चेहरे तो गर्म हवाओं के थपेड़ों से झुलस उठे। लोगों को चेहरे ढककर बमुश्किल निकलना पड़ा।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के चलते बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। शाम हुई तो पारा में थोड़ी गिरावट हुई, जिसके चलते रात का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें भी शनिवार की अपेक्षा एक डिग्री की बढ़ोत्तरी थी। यानि की अब रात में भी गर्मी मुश्किल बढ़ाने जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी अभी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
फरह के मकदूम केंद्रीय बकरी अनुसंधान के डाक्टर रामाचंद्रन ने बताया कि रविवार के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई और 45 पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन