फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   शिक्षण संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति तराने

शिक्षण संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति तराने

Sun, 27 Jan 2019 11:38 PM IST
anant jain anant anant
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों में शान से फहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति  तराने
Event
फिरोजाबाद। शहर के शिक्षण संस्थानों में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई और राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए। विद्यालय में मिष्ठान का वितरण हुआ। महापुरुषों को भी याद किया गया।
विज्ञापन


महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान में मंडल सचिव डीएन शर्मा, प्रबंधक सतीशचंद्र गुप्ता, प्रधानाचार्य पूनम प्रकाश, दिनेशचंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। किड्स कार्नर हैप्पी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में मुख्य अतिथि मेयर नूतन राठौर ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान प्रबंधक मुकुल भटनागर, प्रशासक मयंक भटनागर, प्रधानाचार्य रूपाली भटनागर मौजूद रहीं।
विज्ञापन


दाऊदयाल पीजी कालेज में ध्वजारोहण प्राचार्य विनीता सिंह ने किया। इंद्रा गुप्ता, डा. अंजु गोयल, माधवी गुप्ता, प्रीती अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। पंडित मुंशी महाराज इंटर कालेज के प्रबंधक रामदास यादव ने किया। कोषाध्यक्ष भूरी सिंह, प्रधानाचार्य अशोक रावत रहे। स्वामी रामतीर्थ इंटर कालेज में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए। आदिनाथ जैन विद्यालय में ध्वजारोहण जायंट्स ग्रुप सहेली की सचिव अपर्णा अग्रवाल ने किया। संचालन पूनम शर्मा एवं रामबहादुर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रजराज सिंह शिक्षण संस्थान में समिति के अध्यक्ष विश्वदीप सिंह ने ध्वजारोहण किया। प्रबंधक अशेषदीप सिंह, निदेशक अनुपम शर्मा, प्रधानाचार्य वीरी सिंह परमान आदि मौजूद रहे। सेंट जोंस स्कूल यूपीएसआईडीसी में फादर प्रकाश डिसूजा ने तिरंगा फहराया। सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में महापौर नूतन राठौर ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बधाई दी।

दौलतराम शिक्षण संस्थान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण अध्यक्ष निर्भय शंकर बंसल ने किया। प्रबंधक अरविंद कुमार यादव मौजूद रहेे। एसचजे मार्डन स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। फन एडं प्लेवे किड्स केयर प्री स्कूल में संरक्षक प्रवीन अग्रवाल, सचिव माधव अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। मायर पब्लिक स्कूल आर्यनगर में मुख्य अतिथि रामबहादुर शर्मा, विशिष्ट अतिथि एसपी गुप्ता, नरेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य रितु पलिया ने आभार जताया।

ओमवती देवी विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम से पूर्व प्रबंधक गिरीश मित्तल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लिटिल इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। ध्वजारोहण के बाद मैनेजर रियाजउद्दीन ने गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया। डीपीएस में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि विधायक मनीष असीजा ने कया। चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार ने दीप प्रज्ज्वलन किया। एमडी निगम उप्रा विद्यालय सैलई में प्रबंधक जेएस निगम एवं प्रधानाचार्य शशी प्रभा निगम ने ध्वजारोहण किया।

महर्षि व्यास जूनियर हाईस्कूल, एकता पब्लिक स्कूल, संत टेगौर जूनियर हाईस्कूल, मायादेवी उमा विद्यालय, जनशक्ति इंटर कालेज, पुष्प पब्लिक स्कूल, खूबचंद्र महाविद्यालय, श्रीकृष्ण गीता इंटर कालेज में देशभक्ति कार्यक्रम हुए। गोपीश्याम इंटर कालेज में प्रबंधक गोपीश्याम दीक्षित, निदेशक चेतन दीक्षित मौजूद रहे। बालश्रमिक विद्यालय अब्बास नगर में अशोक तिवारी, सैय्यद वारिस अली एवं संस्थाध्यक्ष शमशाद अहमद ने ध्वजारोहण किया।

क्खनपुर/नारखी/एका। मां महारानी जूनियर स्कूल के प्रबंधक सुरेशचंद्र बघेल ने ध्वज फहराया। प्रधानाचार्य बृजेश कुमार ने बधाई दी। भागीरथ उमा विद्यालय में ध्वजारोहण बजमोहन यादव ने किया। संचालन पीपी यादव ने किया। अनिल कुमार राजाराम इंटर कालेज के प्रबंधक रजनेश यादव ने ध्वजारोहण किया। साधन सहाकारी समिति इंदुमई के अध्यक्ष देवेंद्र बघेल ने ध्वजारोहण किया।

वहीं, नारखी के आरआरएम इंटर कालेज बछगांव में प्रधानाचार्य मनोज श्रीवास्तव, जूनियर हाईस्कूल नारखी में उपेंद्र शर्मा, ब्लाक नारखी में विकास खंड अधिकारी महेशचंद्र त्रिपाठी, नबाव सिंह इंटर कालेज नारखी में प्रबंधक धर्मराज सिंह, प्राथमिक विद्यालय गढ़ी हंसराम में प्रधान संघ अध्यक्ष राजेशप्रताप सिंह, केपी सिंह मेमोरियल इंटर कालेज गढ़ी अफोह में प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया।

कस्बा एका में गांधी मूर्ति के निकट अधिशासी अभियंता विमलापति व चेयरमैन मायादेवी ने ध्वजारोहण किया। रमाकांत वार्ष्णेय ने प्रभात फेरी निकाली। महर्षि परशुराम इंटर कालेज में प्रबंधक वेदप्रकाश मिश्रा, जगजीवन शर्मा, अमर सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया।


ग्रामोदय इंटर कालेज में हिप्पी वार्ष्णेय, ग्रामोदय महाविद्यालय में तेजपाल सिंह कुशवाह, ग्रामोदय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में नवरत्न सविता, लोकआदर्श पब्लिक स्कूल में लक्ष्मीनारायण, दशरथ सिंह इंटर कालेज में अखिलेश भारद्वाज, विनोद देवी महाविद्यालय में डा. विजेंद्र कुलश्रेष्ठ, लार्ड कृष्णा एकेडमी में प्रबंधक मोकम सिंह यादव, श्रीमती रोशन कुवंरि कुसुमलता डिग्री कालेज, एका पब्लिक स्कूल, मां भवानी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल, मुंशीसिंह इंटर कालेज, श्रीमकर चंद्र नत्थू सिंह इंटर कालेज, अमर सिंह इंटर कालेज, राजा कौशल किशोर सिंह इंटर कालेज मेें ध्वज फहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed