{"_id":"5c3f6e0abdec22739b0691d3","slug":"131547660810-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन्ना सेठ कर्ज लेकर भूले, अब होगी कुर्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन्ना सेठ कर्ज लेकर भूले, अब होगी कुर्की
विज्ञापन
loan defaulters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला सहकारी बैंक से कर्ज लेकर भूलने वाले धन्ना सेठों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी हो गई है। 20 बड़े कर्जदारों की सूची तैयार कर ली गई हैं, जिसमें रसूखदार लोग शामिल हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करने में बैंक कतई कोताही बरतने के मूड़ में नहीं दिख रही है और कुर्की नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
जिला सहकारी बैंक से रसूखदार लोगों ने कर्ज तो ले लिया। मगर जमा करना भूल गए। जिन्होंने वर्षों से बैंक की रकम लौटाने की नहीं सोची मगर अब ऐसे धन्ना सेठों के बारे में बैंक ने सोचना शुरू कर दिया है। बैंक ने बड़े कर्जदारों की सूची बनाई हैं जिसमें शहर और जिले के ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने कर्जा लेकर लग्जरी कारें खरीद कर घर खड़ी कर ली। मगर बैंक का कर्जा चुकाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। कारें खरीदने वाले तीन लोग शामिल हैं, जबकि व्यवसाय को बड़ा कर्ज लेने वालों की संख्या 17 है। ऐसे कुल 20 बड़े कर्जदार हैं जिनके खिलाफ बैंक कार्रवाई करने जा रही है। जिनको कुर्की नोटिस बैंक की तरफ से तामील अथवा चस्पा कराए गए हैं। अब तक कर्ज लेकर नहीं देने के मूड में घूम रहे कर्जदारों की संपत्ति कुर्क करके बैंक अपनी धनराशि को वसूल करने का जाल बिछा चुकी है।
बैंक के बड़े कर्जदारों ने लंबे समय से भुगतान नहीं करने पर कुर्की की तैयारियां की जा चुकी हैं। 20 बड़े कर्जदारों को कुर्की नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जिनमें तीन वाहन और 17 व्यवसायिक कर्जदार हैं। ऐसे कर्जदारों के खिलाफ विधिवत कार्रवाई करते हुए धनराशि संपत्ति से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
हरी बाबू भारती, उप महाप्रबंधक, जिला सहकारी बैंक