{"_id":"5bcb3fcabdec22077547978b","slug":"131540046794-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिंदी एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक, मौत
Updated Sat, 20 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक फर्रुखाबाद का रहने वाला था। मैनपुरी में रेलवे के माल गोदाम में पल्लेदारी का काम करता था। फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के पिपर गांव निवासी 26 वर्षीय शैलेश शाक्य मैनपुरी रेलवे स्टेशन के माल गोदाम में पल्लेदारी का काम करता था। कुछ दिन पूर्व वह दिल्ली किसी काम से गया था। वह शनिवार को कालिंदी एक्सप्रेस से लौट रहा था।
उसे भोगांव के आलीपुर खेड़ा रिश्तेदारी में जाना था। शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद गुमटी नंबर चार के पास अचानक मजदूर ट्रेन से गिर गया। ट्रैक पर गिरते ही वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। उन्होंने बताया कि वह अविवाहित था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।