फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गलतियों की क्षमा मांगने उमड़ा जैन समाज

गलतियों की क्षमा मांगने उमड़ा जैन समाज

Sun, 30 Sep 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
गलतियों की क्षमा मांगने उमड़ा जैन समाज

विज्ञापन
एटा। वर्ष 1920 में स्थापित जैन समाज की संस्था श्री दिगंबर जैन वीर मंडल के शताब्दी वर्ष का रविवार को शुभारंभ हो गया। क्षमावाणी पर्व के साथ शुरू हुए आयोजन में जिला पंचायत स्थित जनेश्वर मिश्र मैरिज होम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुराज चंद्र जैन ने ध्वजारोहण कर किया। सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षमावाणी को राष्ट्रीय पर्व घोषित करने के लिए वे प्रधानमंत्री से चर्चा करेंगे। प्रदीप जैन, दीपक जैन परिवार, सन्मति सेवा समिति, चुनमुन झांकी मंडल, पुष्पेंद्र जैन विक्की बाबा, पुलक जन चेतना मंच, जैन मिलन ने भगवान पार्श्वनाथ, भगवान महावीर, गुरु विमल सागर, सन्मति सागर, मुनि तरुण सागर के चित्र का अनावरण किया। दीप प्रज्ज्वलन डा. रूपा जैन, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, प्रेमलता वर्मा, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ, राकेश गांधी, संदीप जैन ने किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा।
विज्ञापन


निर्देशक ब्र. आशीष जैन पुण्यांश ने कहा कि क्षमावाणी पर्व में हम एक वर्ष में हुई गलतियों के लिए क्षमा-याचना करते हैं। अनुराज जैन शास्त्री, डा. सुशील जैन, राकेश मधुकर, कवि बलराम सरस, बबिता जैन प्रेरणा, बिंदु जैसवाल, विपिन जैन, प्रदीप जैन, विमल जैन गुड़गांव ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान मुनि तरुण सागर की कृति कड़वे प्रवचन भाग-10 का विमोचन किया। गुलाब चंद्र जैन, सुुभाष जैन, रवींद्र जैन, यतेंद्र जैन, निर्मल चच्चा, अशोक जैन, मुनेंद्र जैन, विमल जैन, सुरेंद्र जैन, लक्ष्मीकांत जैन, शैलेंद्र जैन, संजय जैन, अनिल जैन, सतेंद्र जैन, सुनील बांदा, अक्षय जैन, तरुण जैन, मुनेंद्र जैन, गौरव जैन बड़ागांव, गौरव जैन बिजली, सचिन जैन टीटू, प्रशांत जैन, सर्वेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षभर होंगे कार्यक्रम
वीर मंडल के अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि वर्ष 1920 में स्व. लक्ष्मीशंकर जैन ने वीर मंडल की नींव रखी थी। शताब्दी वर्ष में प्रवेश करने पर वीर मंडल वर्षभर कार्यक्रम कराएगा। उन्होंने वीर मंडल शताब्दी वर्ष मनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed