फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   कुता काटने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

कुता काटने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

Sun, 19 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कुता काटने से घायल महिला की उपचार के दौरान  मौत
फिरोजाबाद। ग्राम केशपुरा में कुत्ते के काटने से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि आगरा स्थित प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक ने उपचार में लापरवाही बरती है। इस कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन


ग्राम केशपुुरा निवासी रेखा देवी को (40) 14 अगस्त को एक सड़क पर घूम रहे कुत्ते ने पैर में काट लिया था। कुत्ता के काटने के बाद परिजनों ने महिला का घरेलू उपचार कराया इसके बाद जिला अस्पताल से एंटी रैबीज इंजेक्शन भी लगवाया था। इंजेक्शन के लगवाने के बाद भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ था। महिला को बुखार आने के बाद परिजन उसे आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे।
विज्ञापन


उपचार के दौरान शनिवार देर रात महिला की मौत हो गई। परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले आए। परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आगरा स्थित प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही उजागर हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर के अंदर ब्लड भरा हुआ मिला है। आशंका है महिला की उपचार के दौरान नस कटने के कारण अंदर ही अंदर ब्लड निकलता रहा है। इससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed