{"_id":"5b47931c4f1c1b0b278b6089","slug":"131531417372-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में मोटरसाइकिलों पर घूमेंगे डाक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में मोटरसाइकिलों पर घूमेंगे डाक्टर
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब तक बनाए चिकित्सकीय रोड मैप में उत्तर प्रदेश के साथ राजस्थान सरकार की भी भागेदारी तय की गई है। इसमें 15 स्थानों पर बूथ बनाए गए हैं। 10 बाइक एंबुलेंस की टीम भी तय की गई हैं। मेला के लिए आगरा और अलीगढ़ के चिकित्सक बुलाए गए हैं।
मुड़िया पूर्णिमा मेला 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। 29 जुलाई तक चलने वाले इस मेला में करीब एक करोड़ परिक्रमार्थी गोवर्धन की परिक्रमा करते हैं। इनके लिए व्यवस्थाओं का प्लान विभाग स्तर पर बनने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन को अपना रोड मैप भेज दिया है।
सीएमओ डॉ. शेरसिंह द्वारा तैयार किए गए प्लान के मुताबिक मेला का नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता को बनाया गया है, जबकि मेला प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन के चिकित्साधिकारी डॉ. मुनीष पौरुष होंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. प्रवीण भारती ने बताया कि मेला के दौरान 15 स्थानों पर बूथ रहेंगे। इसमें 24 चिकित्सकीय टीम गठित की गई है। दो टीम राजस्थान की ओर से लगाई जाएगी।
विज्ञापन
इन-इन स्थानों पर बनाए चिकित्सा बूथ
रोडवेज बस स्टैंड गोवर्धन, गुधेनिया धर्मशाला आन्यौर, बालकृष्ण भवन जतीपुरा, जापानी धर्मशाला, पंचमुखी हनुमान, गोराधाम, कुसुम सरोवर, भागवत सेवासदन, मानसी गंगा, दानघाटी कन्या पाठशाला थाने के सामने, लवानियां सेवासदन सौंख रोड, पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरसाना मोड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन, तीर्थ विकास ट्रस्ट भवन, उद्धव कुंड तीर्थ विकास ट्रस्ट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंछरी राजस्थान।
- चिकित्सकीय टीम 24
- एंबुलेंस 14 स्थानों पर
- बाइक एंबुलेंस 10
- जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी 7
- सीएमओ आफिस तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन पर बनाए कंट्रोल रूम।