फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   प्राइवेट लोगों को ठेका देकर चलवाई जाती थी बसें

प्राइवेट लोगों को ठेका देकर चलवाई जाती थी बसें

Fri, 08 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट लोगों को ठेका देकर चलवाई जाती थी  बसें
इसी बस में की गई लूटपाट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एटा। सड़क पर फर्राटा भरने वाली रोडवेज बस को प्राइवेट लोगों से ठेके पर चलवाकर परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी रातों-रात मालामाल हो गए। बस को ठेके पर चलाने वाले चालक व परिचालक को जिम्मेदार सतर्कता की सारी बारीकियों से भी रूबरू करा दिया करते थे ताकि चेकिंग के दौरान कहीं फंस न जाएं। इसके पीछे एक-दो का नहीं कई एक का दिमाग इस्तेमाल होता था और माह में लाखों रुपये का घपला किया जाता था।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये का घोटाला करने वालों ने शातिर दिमाग का इस्तेमाल किया। घपला करने वाली बस को चलाने में कभी भी नियमित या संविदा कर्मियों का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसके लिए बाहरी प्राइवेट एक्सपर्ट लोगों का प्रयोग किया गया। चालक व परिचालक को ठेके पर बस को दे दी जाती थी। बस डिपो से निकालने से पहले रास्ते में किन-किन बातों का ध्यान रखना है सारी बारीकियां तोते की तरह पढ़ाई जाती थी। बस जब डिपो रिटर्न होती थी तो चालक व परिचालक को नगद भुगतान कर दिया जाता था।
विज्ञापन

टिकट मशीन के सॉफ्टवेयर से की जाती थी छेड़छाड़
अक्षम चालक राकेश कुमार गौतम ने बताया कि ठेके पर जिन चालक परिचालक को बस दी जाती थी। उन्हें एक मशीन भी टिकट काटने के लिए मुहैया कराई जाती थी। टिकट मशीन चालक परिचालक को देने से पहले उसके सॉफ्टवेयर को फॉरवर्ड किया जाता था। उसमें टिकट के हिसाब से इनकम निकाली जाती थी और हिसाब भी परिचालक उसी से देता था। लेकिन उसका लेखा जोखा अन्य किसी के पास नहीं जाता था। मिली भगत से सब कुछ मैनेज होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोटाला उजागर करने वाले को जान का खतरा
परिवहन निगम एटा डिपो में कार्यरत अक्षम चालक राकेश कुमार गौतम ने डिपो में हुए घोटाले को उजागर करने में आवाज बुलंद की है। वह इस लड़ाई को वर्ष 2017 से विभागीय व शासन स्तर पर लड़ रहे हैं। इसको देखते हुए इनकी पत्नी मधु गौतम ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। घटना दुर्घटना होने की स्थिति में विभाग को जिम्मेदार ठहराए जाने की अपील की है।

वर्जन
जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं, अगर कोई भी दस्तावेज मांग जाता है तो उपलब्ध कराऊंगा। मैं चाहता हूं कि दूसरे डिपो के अधिकारी से पूरे मामले की जांच कराई जाए।
मदन लाल, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed