फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अब मथुरा में होगी मीठे पानी की सप्लाई

अब मथुरा में होगी मीठे पानी की सप्लाई

Wed, 04 Apr 2018 08:19 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
अब मथुरा में होगी मीठे पानी की सप्लाई
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। अब महानगर की टंकियों में मीठे पानी की सप्लाई होगी। सौ करोड़ की लागत से यमुना पर गोकुल बैराज के पास जल शोधन संयंत्र लगाया जाएगा। माना जा रहा है कि अगले महीने से यह संयंत्र काम करने लगेगा। टंकियों में खारे पानी की जगह मीठा पानी पहुंचेगा।
विज्ञापन


मथुरा में पानी का बड़ा संकट है। मीठे पानी के लिए लोग जाने क्या-क्या जतन करते हैं। कोई पानी की बोतल खरीदता है तो कोई आरओ प्लांट पर जाकर पानी लाता है। नगर निगम की जो पानी सप्लाई है उसमें गोकुल बैराज से पानी आता है लेकिन यह पानी पीने काबिल नहीं होता।
विज्ञापन


लोगबाग इसका इस्तेमाल आमतौर पर कपड़े धोने या घर की साफ सफाई में ही करते हैं। लेकिन अब नगर निगम की इन्हीं टंकियों में मीठे पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने एक जल शोधन संयंत्र लगाने की तैयारी कर ली है। 100 करोड़ की लागत इस पर आ रही है। गोकुल बैराज के पास ही इसे लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल शोधन संयंत्र आगरा में भी लगा हुआ है जिसे देखने के लिए महापौर मुकेश आर्य बंधु पहुंचे थे। इंजीनियरों से इस संयंत्र के बारे में जानकारी की गई। महापौर ने बताया कि आगरा की तरह से ही मथुरा में भी संयंत्र लगाया जाएगा। इसके लिए गोकुल बैराज के आसपास जमीन देखी जा रही है। निगम के अफसरों का कहना है कि हफ्ते भर में भूमि तय कर ली जाएगी। इस संयंत्र के लग जाने के बाद मथुरा में बहुत हद तक पानी का संकट समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed