{"_id":"5ab7daea4f1c1b8c778b7b6b","slug":"131521998570-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के अंतिम दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगीं परिवार की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के अंतिम दिन माता सिद्धिदात्री की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मांगीं परिवार की खुशियां
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
कस्बाई इलाकों में देवी मंदिरों में हुआ पूजन अर्चन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में रामनवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को भक्तों ने माता सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिरों और घरों में श्री दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा के मंत्र गूजते रहे।
श्रद्धालुओं ने माता को मिठाई, चुनरी, नारियल, फल-फूल, शृंगार के सामान चढ़ा कर प्रसन्न रहने की कामना की। साथ ही परिवार के लिए खुशियां भी मांगीं। उधर, नगर के प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर पर हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने माता की पूजा कर कन्याओं को भोजन कराया। इसके बाद व्रतियों ने व्रत खोला।
माता के मंदिरों में रविवार की सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। नगर के प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों का पहुंचना जारी हो गया था। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने कन्या भोज कराया। साथ ही अपना व्रत खोला।
विज्ञापन
भक्तों ने चढ़ाए नेजे
मैनपुरी। रामनवमी के दिन माता शीतला देवी के मंदिर पर सुबह से ही नेजा चढ़ाने वाले भक्तों की भीड़ रही। प्रदेश भर से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने यहां माता के मुख्य मंदिर पर पहुंचकर नेजे चढ़ाए और अपनी मनोकामना पूर्ण करने की मांग की।
नगर में कई स्थानों पर भंडारे का हुआ आयोजन
मैनपुरी। नवरात्र के अंतिम दिन नगर के स्टेशन रोड, कचहरी रोड, आगरा रोड, करहल रोड, आगरा बाईपास रोड, ज्योंति रोड, भांवत रोड, राधारमन रोड, बस स्टैंड, जिला अस्पताल आदि स्थानों पर भंडारों का आयोजन हुआ। जहां भक्तों ने लोगों को भोजन वितरित किया।