फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   आईएमए ने ओपीडी सेवाएं रखीं बंद, मरीजों रहे परेशान

आईएमए ने ओपीडी सेवाएं रखीं बंद, मरीजों रहे परेशान

Sun, 25 Mar 2018 11:18 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
आईएमए ने ओपीडी सेवाएं रखीं बंद, मरीजों रहे परेशान
hospital - फोटो : ani
मैनपुरी। नेशनल मेडिकल कमीशन 2017 बिल के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जनपदीय इकाई ने देश व्यापी हड़ताल के तहत ओपीडी कार्य बंद रखा। इससे जनपद के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रविवार को एसोसिएशन की हड़ताल के कारण जनपद में निजी डॉक्टरों ने ओपीडी बंद रखीं। जिला अस्पताल में अवकाश के बाद भी इमर्जेंसी में मरीजों की भीड़ रही। एसोसिएशन की बैठक कचहरी रोड स्थित जिला सचिव डॉ. प्रमोद गुप्ता के आवास पर जिलाध्यक्ष सीनियर डॉ. आरएस यादव की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेशनल मेडिकल कमीशन 2017 निजी क्षेत्र में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है।
विज्ञापन


इससे गरीब लोगों को उचित उपचार नहीं मिल पाएगा। जिला सचिव डॉ. प्रमोद गुप्ता ने कहा कि यह बिल आम जनता और मरीजों के विरुद्ध है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरएस यादव ने कहा कि इस बिल में एमबीबीएस उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण और पीजी की प्रवेश परीक्षा देने के लिए अगली परीक्षा को पास करना अनिवार्य होगा। डॉ. एसएस पाल, डॉ. एके जैन, डॉ. एनके पुरंग, डॉ. हेमंत गुप्ता, डॉ. डीसी गुप्ता, डॉ. एके त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो डॉक्टर दिल्ली कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे
मैनपुरी। एसोसिएशन की देश व्यापी हड़ताल का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में रखा गया था। इसमें भाग लेने के लिए जनपद से डॉ. संजय अग्रवाल और डॉ. शहनवाज आलम को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed