फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अब नए यमुना पुल से होकर अलीगढ़ और बरेली जाएंगी बसें

अब नए यमुना पुल से होकर अलीगढ़ और बरेली जाएंगी बसें

Tue, 20 Mar 2018 09:12 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
अब नए यमुना पुल से होकर अलीगढ़ और बरेली जाएंगी बसें
यमुना नदी - फोटो : amar ujala
मथुरा। अभी तक मथुरा से अलीगढ़ और बरेली की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसें गोकुल बैराज से होकर गुजर रही थीं, लेकिन अब यमुना पर बने नये पुल से होकर गुजरेंगी। इससे 14 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। रोडवेज ने किराये में भी 14 रुपये कम करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था बुधवार से इसे लागू की जाएगी।
विज्ञापन


मथुरा के पुराने बस अड्डे से अलीगढ़, बरेली, हरिद्वार, हाथरस, मेरठ आदि शहरों को जाने वाली रोडवेज की बसें करीब तीन साल से गोकुल बैराज से होकर जा रही थीं। यमुना पुल क्षतिग्रस्त होने से रोडवेज की बसों में सवारियों को लंबी दूरी तो तय करनी ही पड़ रही थी, अतिरिक्त किराया भी देना पड़ा रहा था। अब नये यमुना पुल से होकर रोडवेज की बसें गुजारी जाएंगी।
विज्ञापन


रोडवेज के एआरएम अक्षय कुमार ने बताया कि अभी तक क्षतिग्रस्त यमुना पुल के चलते बसें गोकुल बैराज होकर गुजारी जा रही थीं, पर अब नये यमुना पुल के शुरू होने से यह बसें बुधवार से गुजारी जाएंगी। इससे 14 किलोमीटर की दूरी तो कम होगी और 14 रुपये का किराया भी कम हो जाएगा। इस पुल से बरेली, मेरठ, शाहजहांपुर, हरिद्वार, सोरों, अलीगढ़, सहारनपुर, गौरीफंटा, हाथरस, लोही, बेरा, नौहझील, बाजना, कराहरी, पचहरा, टनकपुर और राया की बसें जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed