फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बीएससी की परीक्षा देने आ रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा

बीएससी की परीक्षा देने आ रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा

Fri, 16 Mar 2018 11:35 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
बीएससी की परीक्षा देने आ रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा
रोड किनारे पलटा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
कुरावली (मैनपुरी)। जीटी रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने बाइक से मैनपुरी स्थित केंद्र पर बीएससी की परीक्षा देने जा रहे युवक को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में युवक और उसका मामा घायल हो गया।
विज्ञापन


आगरा ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। वो गाजियाबाद में नौकरी कर रहा था। वह परीक्षा देने के लिए थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल आया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव गोपालपुर निवासी धर्मेंद्र यादव गाजियाबाद में ट्रक चालक है। उनका 20 वर्षीय पुत्र सचिन यादव भी उनके साथ वहीं रहकर बच्चों को कंप्यूटर सिखाता था। साथ ही वह बीएससी की पढ़ाई भी कर रहा था। परीक्षा शुरू होने से पूर्व वह थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल अकबरपुर झाला आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह मामा अविनाश के साथ बाइक से कुरावली रोड स्थित महाविद्यालय आदर्श कृष्णा में परीक्षा देने आ रहा था। अविनाश भी आदर्श कृष्णा महाविद्यालय में बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र है। सुबह करीब छह बजे जीटी रोड पर केसी पेट्रोल पंप के सामने पहुंची। मार्ग से गुजर रहे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया।

हादसे में मामा भांजे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए सचिन को ट्रामा सेंटर आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में करीब आठ बजे युवक ने दम तोड़ दिया। परिवारीजन शव को लेकर वापस लौट गए। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


सचिन चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत के बाद अब भाई बीटू और अरुण, बहन शिवानी हैं। सड़क हादसे में भाई को खोने के बाद बहन भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed