फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान जरूरी: जितेंद्र

महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान जरूरी: जितेंद्र

Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान जरूरी: जितेंद्र
international women day
फिरोजाबाद। अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यशाला में शासन के प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अफसर जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान के साथ ही रोजगार की पहल करनी चाहिए तभी देश, समाज का हित होगा। उन्होंने प्रतिभाशाली महिलाओं को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि महिलाएं आज कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहीं हैं। आधी आबादी की अब अनदेखी नहीं की जा सकती है। महिलाओं को सीख दी कि खद शिक्षित हों और बेटियों को भी शिक्षा दिलाएं। तभी सम्मान मिलेगा। खुद की सुरक्षा भी करें। उन्होंने कहा कि रोजगार पाने की पहल अवश्य करें। शिक्षित हैं तो रोजगार पाएं और परिवार को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि जिले में 2011 में पुरुषों के सापेक्ष महिलाओं का अनुपात 875 था। आज खुशी की बात है कि यह अनुपात एक हजार में 940 पर पहुंच गया है। बेटियों को भविष्य बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास करें कि आप भी अरुणिमा सिन्हा जैसी बन सकें। एसएसपी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहीं है। उन्होंने फिरोजाबाद निगम की मेयर नूतन राठौर, डीएम नेहा शर्मा एवं मेरठ की एसएसपी मंजिल सैनी का उदाहरण देकर समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज सेविका कल्पना राजौरिया ने संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्य की जानकारी दी। आइवे स्कूल की प्रधानाचार्य नंदनी यादव ने बेटियों का आगे बढ़ने की सीख दी। कस्तूरबा गांधी स्कूल नगर, नारखी एवं एका की छात्राओं ने ताइक्वांडों का प्रदर्शन किया। क्रीडाधिकारी केपी सिंह के निर्देशन में स्कूली छात्रों ने भी प्रदर्शन किया। महिला एसओ एकता सिंह ने महिलाओं के सुरक्षा संबंधी एवं डीपीओ अजयपाल सिंह ने महिला कल्याण को संचालित योजनाओं के बारे में बताया। सीओ सिटी डॉ.अरुण कुमार सिंह, एसपी आरए महेंद्र सिंह, सीओ शिकोहाबाद संजय रेड्डी, टूंडला संजय वर्मा व सीओ जसराना प्रेम प्रकाश, आरआई ताहिर हुसैन आदि मौजूद थे।


अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने महिलाओं के हित में काम करने के लिए आइवे की प्रिंसीपल नंदनी यादव, फैंसन डिजाइनिंग कोर्स संचालक रश्मि गुप्ता, आरती वर्मा, सारिता मित्तल, धर्मेंद्र कुमार, सुनील जैन, समाजसेविका कल्पना राजौरिया, कस्तूरबा गांधी स्कूल दबरई, नारखी एवं की छात्राएं व क्रीडाधिकारी केपी सिंह एवं उनकी टीम को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed