{"_id":"5a903b2f4f1c1bd34b8ba70a","slug":"131519401775-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से मां-बेटा घायल
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
गोलीबारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में मैनपुरी के मां और बेटा घायल हो गए। चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल से गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर न मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं की है। हालांकि घटना के बाद दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया था।
कोतवाली नगर क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित अतिथि निवास में देर रात शादी समारोह का आयोजन किया जा रहा था। शादी में शामिल होने के लिए मैनपुरी थाना घिरोर के गांव नगला बेरिया निवासी मुन्नीदेवी पत्नी अमरपाल अपने बेटे सुशील के साथ आई थी। देर रात करीब एक बजे शादी रस्म अदायगी के समय हर्ष फायरिंग की गई।
तभी एक मुन्नीदेवी और उसके बेटे सुशील को गोली लग गई। दोनों के गोली लगते ही शादी समारोह में चीखपुकार मच गई। दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने मां बेटा को गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। इधर, घटना की जानकारी पर पहुंची कोतवाली नगर पुलिस ने दूल्हे पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में तहरीर न मिलने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन
---------
पुलिस नहीं कर रही हर्ष फायरिंग पर कार्रवाई
एटा। विगत एक माह में चार हर्ष फायरिंग में गोली लगने की चार घटनाएं हो चुकी है। पुलिस ने एक भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस केवल तहरीर न मिलने की बात कह कार्रवाई नहीं करती है। जबकि कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस खुद भी अपनी तरफ से कार्रवाई कर सकती है।