फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   छप्पर में लगी आग में मजदूर जिंदा जला, मौत

छप्पर में लगी आग में मजदूर जिंदा जला, मौत

Mon, 12 Feb 2018 11:38 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
छप्पर में लगी आग में मजदूर जिंदा जला, मौत
fire - फोटो : अमर उजाला
बरनाहल। गांव नगला मान्धाता में छप्पर में लगी आग की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। घटना के समय घर के अन्य सदस्य पास ही झोपड़ी में सो रहे थे। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने आग को बुझाया। तब तक मजदूर की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के नगला मान्धाता निवासी अनार सिंह मेहनत मजदूरी कर नौ लोगों के परिवार का भरण पोषण कर रहा था। घर में उसके अलावा मां, पत्नी व छह बच्चे हैं। रविवार रात अनार सिंह घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई डालकर सो रहा था। घर के अन्य लोग पास ही पशु बांधे जाने वाली झोपड़ी में सो रहे थे। रात को अचानक छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन


आग की लपटें उठता देख ग्रामीण जाग गए और शोरगुल होने लगा। छप्पर में लगी आग ने घर को चपेट में ले लिया। वहीं चारपाई पर सो रहे अनार सिंह के ऊपर ही छप्पर गिर गया। इसके बाद भी आग की तीव्रता कम नहीं हुई। करीब आधा घंटा तक ग्रामीणों ने संयुक्त प्रयास के बाद आग पर काबू किया लेकिन तब तक अनार सिंह की मौत हो चुकी थी। शव देखकर परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ लोगों का परिवार हुआ मोहताज
नगला मान्धाता निवासी मजदूरी की जलने से मौत के बाद अब घर में बचे आठ लोगों का परिवार दाने दाने को मोहताज हो गया है। घर के इकलौते कमाने वालेे अनार सिंह की मौत के बाद मृतक की पत्नी प्रवीणा, बच्चे 15 वर्षीय ललित कुमार, 13 वर्षीय ललिता, 10 वर्षीय अर्चना, आठ वर्षीय करन, छह वर्षीय साहिल, चार वर्षीय सोनम और मां पच्चो देवी के सामने अब रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed