{"_id":"5a637be64f1c1ba1268b57c3","slug":"131516469222-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघा और शिखा की मेहंदी ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेघा और शिखा की मेहंदी ने मोहा मन
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
एटा महोत्सव: मेघा और शिखा की हिना ने मोहा मन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हाथों पर सजती हिना, रंगोली में बिखरे रंग और फिल्मी धुनों पर थिरकते नन्हें कदम। कुछ ऐसा ही नजारा शनिवार को एटा महोत्सव के मंच पर देखने को मिला। मौका था रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिता का। नारी शक्ति से बढ़-चढ़कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
एटा महोत्सव का दूसरा दिन प्रतियोगिताओं के नाम रहा। मेंहदी-रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सदर विपिन वर्मा डेविड की पत्नी प्रेमलता वर्मा, दीप प्रज्वलन सरोज राजपूत, मीरा माहेश्वरी ने किया। मेंहदी प्रतियोगिता में 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें सीनियर वर्ग में मेघा राजपूत प्रथम, माया शाक्य द्वितीय, कीर्ति राजपूत तृतीय स्थान पर रहीं।
जूनियर वर्ग में शिखा गुप्ता प्रथम, पूनम वर्मा द्वितीय, निशा, स्मिता तृतीय, बालक वर्ग में राहुल यादव और ललित कुमार ने विशेष स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में टीचू, वीनेश प्रथम, प्रिया, शिल्पी द्वितीय, इरम, मुस्कान, हेमलता, श्रेया, अनुष्का, जैअना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर 23 प्रतिभागियों ने नृत्य में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
जिसमें प्रिया वार्ष्णेय प्रथम, रागिनी दीक्षित, मुस्कान द्वितीय, ऊर्जा सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर संयोजिका लता सिंह और सहसंयोजिका अदिती ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर रंजना सेठ, पूजा शास्त्री, सारिका गुप्ता, डा. श्यामलता वेद, दीप्ति चौहान, रजनी गुप्ता, अलका सक्सेना, सीमा जैन मौजूद रहीं।
उधर, महोत्सव में दूसरे दिन दुकानदार और सरकारी कर्मचारी अपनी दुकानाें और स्टॉल को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। लोगों को प्रदर्शनी में प्रवेश के लिए मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना पड़ा।