{"_id":"5a5f62dd4f1c1b6e268b4e40","slug":"131516200669-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराई बाइक, चाचा की मौत, भतीजा घायल
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। बुधवार अल-सुबह चार बजे के करीब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खराब खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक घुस गई। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल का संयुक्त चिकित्सालय उपचार चल रहा है।
मध्यप्रदेश के कोतवाली जालौन क्षेत्र के खर्रा निवासी सुनील (25) पुत्र शिवकुमार गुड़गांव में टोल टैक्स पर नौकरी करता है। मंगलवार रात सुनील अपने चाचा के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। थाना नगला खंगर क्षेत्र में बीरई गांव के समीप पहुंचते ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खराब खड़े ट्रक में जा दोनो की बाइक जा घुसी।
हादसे में बाइक सवार सुनील के चाचा बब्बू (32) पुत्र मूलचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे एसओ अमोल शर्मा ने मौके पर पहुंच कर घायल को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराते हुए शव पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सुुनील ने अपने पिता शिव कुमार की मौत होने पर अंतिम संस्कार में चाचा के साथ घर जा रहा था। मृतक बब्बू गुड़गांव में एक फार्मा कंपनी में काम करता था। हादसे की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के कुछ लोग जालौन से फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
घायल सुनील ने बताया कि उसके चाचा बब्बू की शादी पांच साल पूर्व हुई थी। तीन साल की एक बेटी तान्या है। बब्बू की मौत के बाद उसकी पत्नी सीता का रो-रो कर बुरा हाल है। छोटी सी बेटी का भार सीता के कंधों पर आ गया है।