{"_id":"5a282e624f1c1bce408bb6c4","slug":"131512582754-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय सीमा में शौचालय नहीं बना, तो होगा निलंबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय सीमा में शौचालय नहीं बना, तो होगा निलंबन
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
शौचालय
मैनपुरी। शौचालय निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। समय सीमा में शौचालय निर्माण पूरा नहीं होने पर दोषियों का निलंबन किया जाएगा। ये निर्देश डीपीआरओ सुरेशचंद्र मिश्रा ने समीक्षा बैठक में दिए।
विकास भवन में जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में हुई समीक्षा बैठक में डीपीआरओ ने शौचालय निर्माण की समीक्षा की। कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण शासन की वरीयता है।
खातों में धनराशि होने के बाद भी समय सीमा में शौचालय निर्माण में लापरवाही अथवा धांधली की गई, तो संबंधित के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई होगी। शौचालय निर्माण नहीं होने पर धनराशि की रिकवरी भी की जाएगी। बताया कि दो अक्तूबर 2019 तक जिले को ओडीएफ बनाने की योजना है। जिसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की क्रास चेकिंग भी कराई जा रही है। बैठक में जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा, जिला समन्वयक अमित सिंह के अलावा सभी एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव, खंड प्रेरक, स्वच्छाग्रही आदि मौजूद रहे।