{"_id":"5a1ae6024f1c1b9f678bdc58","slug":"131511712258-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में हंगामे के बीच 46.88 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में हंगामे के बीच 46.88 फीसदी मतदान
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस से भी हुई झड़प।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में हल्के फुल्के हंगामों के बीच 46.88 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोट नगर पंचायत गोकुल में पड़े जबकि सबसे कम पोलिंग मथुरा नगर निगम में हुई है। हर मतदान केंद्र पर वोटर लिस्ट को लेकर हंगामा होता रहा। हजारों लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब थे।
मथुरा में रविवार को एक नगर निगम, एक नगरपालिका और तेरह नगर पंचायतों के लिए चुनाव कराया गया। वोटर लिस्ट को लेकर सुबह से ही हर मतदान केंद्र पर हल्ला मचने लगा था। मतदाता सूची से मोहल्ले के मोहल्ले साफ थे। हजारों लोग वोट डालने से वंचित रह गए। मतदान केंद्रों पर प्रदर्शन तक किए गए। गोकुल में मतदान केंद्र पर विधायक पूरनप्रकाश के पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया था। भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। छाता के मतदान केंद्र पर भी हंगामा रहा।
नोकझोंक होती रही थी। हल्के फुल्के हंगामों को छोड़ पूरे जिले में शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। राया, बाजना और कोसीकलां में शाम को साढ़े छह बजे तक पोलिंग कराई गई। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि जिले में 46.88 फीसदी मतदान हुआ है। कहीं से किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। सभी ईवीएम को मतगणना स्थलों पर पुलिस की सुरक्षा में रखवा दिया गया है।